बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश.. हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा..कोरोना में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों कों मिलेंगे 10 लाख रूपये..

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक जागरण व राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा. इस बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह काल के गाल समाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

आपको बता दें कि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देशभर में कई पत्रकार ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए और अपनी जान गंवा बैठे. इस बीच योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर ऐसे पत्रकारों के परिवार वालों के लिये बड़ी घोषणा की है.उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है और वह उन्हें प्रोत्साहित करती रहेगी.पत्रकारों के प्रयासों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ऐसे चुनौतीपूर्ण और कठिन दौर के दौरान सभी पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने प्रासंगिक और प्रामाणिक सूचनाएं हमतक लाने में अपनी जान जोखिम में डाली. उन्होंने 24 घंटे काम किया जो प्रशंसनीय है.’उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कई पत्रकार संक्रमित हो गये और अपनी जान गंवा बैठे,ऐसे में उनका परिवार असहाय हो गया.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी