Ad

बड़ी खबर :(लखीमपुर हिंसा ) किसानों और प्रशासन ने की प्रेस वार्ता..समझौते के तहत मृतकों के परिजनों को यह मुआवज़ा देगी सरकार…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

किसानों और प्रशासन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौते का ऐलान किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत और यूपी के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौजूद थे। किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति में यह तय किया गया कि मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने के साथ 8 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी व मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख का मुआवजा दिया जाएगा और घटना की न्यायिक जांच होगी। इसके अलावा घायलों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक इसमे से दो की मौत गाड़ी से कुचलकर हुई, जबकि छह की मौत गाड़ी पलटने से हुई। इस घटना में करीब एक दर्जन किसान घायल भी हुए है। गुस्साये किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

बता दे कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र और यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी पहुचे थे। जब इसकी जानकारी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लगी तो वे हेलीपैड पर पहुच गए। किसानों ने रविवार 8 बजे हैलीपेड पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे सड़क के रास्ते मिश्र व मौर्य का काफिला तिकोनिया चौराहे से गुजरा तो किसान उन्हें काले झंडे दिखाने दौड़ पड़े।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *