उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक तपिश में इजाफा,जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल


उत्तराखंड में लगातार शुष्क मौसम के चलते तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है, हालांकि 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ो तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। खासकर दिन के समय गर्मी खासा परेशान करने वाली है।
वहीं इन दिनों बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खासकर दिन के समय लोग बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। जरूरी कामों से जाने वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं। वही मैदानी क्षेत्र से लेकर पर्वतीय क्षेत्र तक बढ़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
सलाह – मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे:
दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें।
हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
हल्के और सूती कपड़े पहनें।
अगले कुछ दिनों में मौसम के और अपडेट के लिए बने रहें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com