नैनीताल में बोट हाउस क्लब के सामने चिंगारी से लगी आग..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के बोट हाउस क्लब के सामने गार्डन में लगे फलदार वृक्ष में अचानक आग लगने से पेड़ पूरी तरह से जल गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया।


नैनीताल में मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब के सामने पालिका के गार्डन में खुमानी का पेड़ लगा है। इस फलदार पेड़ के सामने से बिजली के तार गुजरते हैं। सूत्रों के अनुसार तार से निकली एक चिंगारी ने पेड़ में आग लगा दी। देखते ही देखते पेड़ धूं धूं कर जल गया।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काफी हद तक काबू पाया। नैनीझील से लगे पार्क की सुंदरता बढ़ाते ताड और खुमानी समेत कई अन्य पेड़ पुराने समय से पार्क की शोभा बढ़ा रहे हैं। यहां के लोगों ने इन्हें संरक्षित रखा है। विद्युत विभाग ने ऐसे पेड़ों से अपनी विद्युत लाइन को दूर कर देना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page