कैंची धाम आश्रम के समीप लाइसेंसी हथियार से चली गोली, होटल कर्मचारी की मौत

उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की हत्या। फोरेंसिक टीम सैम्पल ले रही है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग बैठे थे। उसी क्षेत्र और आसपास के रहने वाले लोगों के बीच एक लाइसेंसी हत्यार को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक हत्यार की खींचातानी में एक्सिडेंटल गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई।
अत्यधिक रक्त रिसाव से आनंद की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर हत्यार को घर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यार रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था।
एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम