उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी बस_पांच की मौत..

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है गहरी खाई में यात्रियों से भरी बस गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है।
बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। मौके पर तुरंत SDRF और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए SDRF की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है, जिससे लोगों को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हादसा नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास हुआ है। घायलों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 महिला और एक युवक शामिल है। बस का नंबर UK14PA1769 है।
खबर अपडेट
उत्तराखंड में भीषण हादसा, गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर खाई में गिरी, 5 की मौत
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर–कुंजापुरी मंदिर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गुजरात से कुंजापुरी दर्शन के लिए आई 29 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही DM टिहरी, पुलिस और SDRF की पाँच टीमें मौके पर पहुँचीं। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव में मदद की।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार
लोगों की मौत (4 पुरुष, 1 महिला) 7 घायल, जिनमें
3 को AIIMS ऋषिकेश रेफर
4 को श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती
17 यात्री सुरक्षित / सामान्य स्थिति में
SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला