झज्जर में भीषण सड़क हादसा-बेकाबू ट्रक ने 14 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत,11 ज़ख़्मी


हरियाणा के झज्जर जिले में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां केएमपी यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि इस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग केएमपी पर ही मरम्मत का काम करते थे. ये सभी कर्मचारी काम करने के बाद थकान के मारे सड़क किनारे ही सो गए थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

बता दें कि जब ये कर्मचारी काम करने के बाद सड़क किनारे सो गए इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक इन पर जा चढ़ा और चीख पुकार मच गए. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच में जुट चुकी है. पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि यह सड़क हादसा असौदा टोल के पास हुआ है.
जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर केएमपी एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे थे. इसके बाद आराम करने के लिए वे सड़क किनारे सो गए इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उनपर चढ़ गया. इस दौरान भागकर कुछ लोगों ने अपनी जान बचा ली लेकिन 14 लोग इस ट्रक की चपेट में आ गए. इसमें से तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम