बैजानी बैंड पर भीषण हादसा,दो महिलाओं की मौत_ पांच घायल..Video

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैजानी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवारपांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद SDRF, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर राहत व बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान:

पुनुली देवी (60 वर्ष)
सुपुली देवी (68 वर्ष)

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी थीं।

हादसे में घायल लोग

दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

दीपक राम (31) चालक
नीमा देवी (32)
प्रेमा देवी (38)
नैवला देवी (38)
कमल चौधरी (38)

सभी घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भराड़ी से झूनी जा रही थी बोलेरो

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार बोलेरो (UK-02 TA 3078) शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भराड़ी से झूनी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।

बैजानी बैंड पर हुआ हादसा

सौंग-मुनार मोटर मार्ग पर स्थित बैजानी बैंड के पास अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। पहाड़ी सड़क होने और तीखे मोड़ों के कारण बोलेरो सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

100 मीटर नीचे गिरते ही उड़े परखच्चे

वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कपकोट से टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। इसके बाद SDRF टीम ने खाई में उतरकर दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *