Ad

हल्द्वानी डिपो की बस और ट्राली में भीषण टक्कर_चालक की मौत,कई यात्री घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी रोडवेज बस का भीषण हादसा: चालक की मौत, कई यात्री घायल

ADVERTISEMENTSAd

उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस सुबह करीब 5 बजेएक ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण चालक का नींद में होना था, जिसके कारण उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल हाईवे पर कोतवाली के पास हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस और चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कंडक्टर समेत 10 लोग घायल हो गए, जबकि बस के ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

रोडवेज बस में ड्राइवर रमनदीप सिंह और कंडक्टर चंदन सिंह डंगवाल सवार थे। कंडक्टर ने बताया कि बस दिल्ली से सवारियां लेकर हल्द्वानी जा रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। सुबह करीब सवा पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी मुताबिक भीषण हादसे में घायल हुए चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह मुहल्ला डम्माडुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है। बताया जा रहा है क‍ि मृतक व घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

ख़बर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page