

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 नवंबर को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी का दौरा करेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर, राज्य सरकार ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान, आईजी के.एस. नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और अपर सचिव सोनिका भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा और यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि कोई बाधा न आए और यात्रा पूरी तरह से सफल हो सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..