

उत्तराखण्ड के रामनगर में एक बाघ(टाइगर)हिरन(चीतल)का शिकार कर उसे मुंह में दबाकर सड़क पार करता कैमरे में कैद हुए है। वन्यजीव प्रेमी और विभागीय अधिकारी खुश।
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ढेला वन क्षेत्र में सड़क पार करता एक वयस्क बाघ कैमरे में कैद हुआ है। इसमें खास बात ये है कि दोपहर के समय बाघ चीतल का शिकार कर उसे जंगल के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की तरफ जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ अपने मुंह में एक मृत चीतल को दबाकर सड़क के दूसरे छोर को जा रहा है। जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों और जिप्सी चालक ने वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इस दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों की गाड़ियों की लाइन लग गई। दृश्य देखने वाले स्थानीय लोग भी इस मौके को दुर्लभ माना जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी इस घटना को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं क्योंकि यहां शिकारी(प्रेडेटर)और शिकार दोनों उपलब्ध हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..
आजादी के 75 साल बाद नदगल गांव पहुंचेगी सड़क
छात्रसंघ चुनाव_MBPG में नियमों की लक्ष्मण रेखा तय,प्रिंटेड प्रचार और रैली पर पाबंदी..
मीडिया सेंटर का नाम स्व. गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखने का प्रस्ताव
मेहविश मौतकांड में बड़ा खुलासा_छोटी बेटी से चली गोली,पिता और बेटियां गिरफ्तार..