हल्द्वानी में 15 मार्च को खेली जाएगी होली


हल्द्वानी में होली का उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में आज 4 मार्च को श्री रामलीला संचालन समिति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन श्री रामलीला भवन, रामलीला ग्राउंड में किया गया, जिसमें समिति के संरक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में हल्द्वानी नगर के प्रमुख विद्वान पुरोहितों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इनमें व्यास जी पुष्कर दत्त शास्त्री, डॉक्टर नवीन चंद्र जोशी, डॉक्टर जगदीश चंद्र भट्ट, गोपाल दत्त त्रिपाठी, दया किशन उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि होली उत्सव का आयोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा:
चीर बंधन: 9 मार्च, प्रातः 9 बजे
भजन संध्या: 13 मार्च, सायं 6 बजे
होलिका दहन: 13 मार्च, रात्रि 11:30 बजे
रंगोत्सव: 15 मार्च
होलिका दहन हल्द्वानी के प्राचीन होलिका ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य एन.बी. गुणबंत, प्रेम गुप्ता, विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, भोलानाथ केसरवानी, बसंत अग्रवाल, रुपिंदर नागर, मनोज गुप्ता, अरुण, तनुज गुप्ता और सौरभ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
होली का यह उत्सव एकता, उल्लास और आनंद का संदेश लेकर आता है। समिति के सदस्य भवानी शंकर नीरज ने बताया कि इस बार होली उत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और होली के रंगों में सराबोर हों।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal