हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..

ख़बर शेयर करें

हाईवे पर दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत

घाट – पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार अपनी 26 वर्षीय पत्नी निधि राज के साथ विवाह समारोह से लौट रहे थे। लोहाघाट से पिथौरागढ़ वापस आते समय शाम करीब पौने छह बजे चुपकोट बैंड के पास उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी कठिनाई आई। घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी, राजस्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने दोनों की मृत्यु की पुष्टि की। देर रात तक चले अभियान में शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

बताया गया है कि योगेश और निधि की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। निधि का हाल ही में रानीखेत से हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि योगेश लोक निर्माण विभाग में पिथौरागढ़ में कार्यरत थे।

यह हादसा एक खुशहाल समारोह से लौट रहे परिवार के लिए असहनीय त्रासदी बन गया। क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *