

उत्तराखंड में लगातार पड़ रही मूसलाधार बारिश का दौर अभी जारी है इन सबके बीच लगातार मौसम विज्ञान केंद्र सुरक्षा व्यवस्था एवं राज्य प्रशासन को सचेत करते हुए लगातार मौसम पूर्वानुमान जारी कर रहा है। उत्तराखंड: पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है, इन चारों जिलों में भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जिसको देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
हल्द्वानी में कल हुई मूसलाधार बारिश के बाद सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर आ गई है, मौसम विभाग जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक रेड अलर्ट के दौरान भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, भूस्खलन होने और निचले इलाकों में में जल भराव जैसे हालात पैदा हो सकते हैं, उत्तराखंड में फिलहाल 13 अगस्त तक बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, मौसम विभाग ने आम जनता से इस दौरान सावधानियां सतर्कता भारत ने की अपील की है।
इस मौसम पूर्वानुमान को एक बार फिर गंभीरता से लेते हुए चमोली जिला प्रशासन ने गुरुवार 10 अगस्त को भी जनपद चमोली के सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10.08.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन