तेज बारिश और ओले : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग की चेतावनी


उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश जहां मैदानी इलाकों के लिए गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में यह बारिश अब परेशानी का कारण बनती जा रही है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी जा रही है।
पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
लगातार बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में बहने वाले गाड़-गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इन जलधाराओं के किनारे खड़े होने या इनके पास जाने से बचने की सलाह दी है। बारिश के कारण चट्टानों के खिसकने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई जा रही है।
चारधाम यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन और मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इसलिए यात्रियों को गर्म कपड़े, वर्षा से बचने के साधन और जरूरी दवाइयों के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए यात्रा से पहले मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेने की भी हिदायत की गई है।
10 मई तक मौसम में रहेगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 10 मई तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन