

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने नैनीताल ,टिहरी व देहरादून जनपदों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं पौड़ी चंपावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।राज्य के तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में शनिवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उत्तराखंड के मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, देहरादून जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 व 29 तारीख को भारी वारिश की संभावना है। मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। हालांकि कहीं-कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर