Ad

गर्मी से बेबस शिकार और शिकारी एक साथ पानी पीने को हुए मजबूर ..देखें कार्बेट से exclusive वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड के रामनगर में इन दिनों तेज धूप के कारण भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। जहां एक ओर बारिश ना होने के कारण उमस भरा दिन गुजर रहा है तो वही गर्मी से मानव जीवन व वन्यजीवो में भी त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसी गर्मी मे रामनगर मे एक वीडियो सामने आया है। जिसे कुछ दिन पूर्व का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर के झिरना जोन का बताया जा रहा है। जहां एक तेंदुआ व सांभर डियर (हिरन) एक साथ जंगल मे तालाब (वाटर हॉल) में पानी पी रहे है। हमेसा से ही हिरन की जान के दुश्मन व हिरन का शिकार कर उसको अपना निवाला बनाने वाला तेंदुआ भीषण गर्मी मे एक ही तालाब मे हिरन के साथ साथ पानी पी रहा हैं। ऐसा वाक्या शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो जहां भीषण गर्मी की वजह ने अपने ही शिकार को भी दोस्त बना दिया है ।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *