नैनीताल में नाबालिग शोषण के आरोपी उस्मान की बेल खारिज, HC ने कहा 3 माह में निपटे ट्रायल


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के चर्चित नाबालिग यौन शोषण को जघन्य मानते हुए मो.उस्मान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने राज्य सरकार से कहा है कि वो तीन माह में इससे संबंधित ट्रायल को निस्तारित करे।
पीड़ित किशोरी के अधिवक्ता पंकज चौहान ने बताया कि आज न्यायालय ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है और सरकार से इस मामले का ट्रायल तीन माह में कराकर मामले को निस्तारित करने को कहा है। मामले के अनुसार, नैनीताल में बीती 30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल कोतवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
घटना को, उसी वर्ष 12 अप्रैल का बताते हुए एक 12 वर्षीय हिन्दू नाबालिग ने 73 वर्षीय मो.उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मल्लीताल कोतवाली में प्रदर्शन करने के बाद आंदोलनरत आक्रोशित लोगों ने कुछ दुकानों में हल्की तोड़फोड़ और कुछ लोगों से मारपीट की।
एक मई को शहर में आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर एक भव्य जुलूस आयोजित हुआ, तभी से यहां का माहौल गर्मा गया और पुलिस अपराध के साक्ष्य जुटाने में जुट गई। मो.उस्मान की जमानत याचिका तभी से लंबित पड़ी थी, जबकी कुछ न्यायधीशों ने इस बेल को सुनने से इनकार भी किया था। आज एकलपीठ ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे अब उस्मान की बेल का रास्ता सुप्रीम कोर्ट से तय होगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..