UP में कहर, आंधी-तूफान से तबाही_101 लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
अलग-अलग हादसों में अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक 101 लोगों की मौत हो गयी है।जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।
आंधी का असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रूट करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा, जबकि प्रयागराज-जौनपुर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। करीब 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर राहत और मुआवजा पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राजपुरा में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी का घेराव_तस्करों के ठिकानों तक पहुंचे पार्षद
भीमताल में कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन जेल भेजे गए, एक पर NBW
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
उत्तराखंड के न्याय देवता गोलज्यू के बाल जीवन की कहानी अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर रिलीज
Uttrakhand_आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल