

हल्द्वानी : शहर में चल रही नुमाइश में अराजकता का माहौल पैदा करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
आज हल्द्वानी के पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता में जानकारी दी साथ ही घटना में शामिल हार्डकोर क्रिमिनल की गिरफ्तारी करने वाली टीम के लिये इनाम की भी घोषणा की है। एम.बी. इन्टर कालेज ग्राउण्ड में नुमाइश के दौरान वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद में धारदार हत्यारों से मारपीट व गाली गलोच करने को लेकर काफी दिनों से फरार चल रहे दो हार्डकोर क्रिमनल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 20 जुलाई को एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में नुमाईस के दौरान हुये विवाद को लेकर अजीत सिंह बगड़वाल पुत्र टीकम सिंह बगड़वाल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गयी थी। जिस में उन्होंने दो व्यक्तियों पर उनके ऊपर धारधार हत्यारों से हमला करने की बात कही थी। जिस पर तत्काल कारवाही करते हुये घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर नुमाईस ग्राउण्ड के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का अवलोकन किया, व वांछित स्थानों पर अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की इसी दौरान पुलिस व एसओजी टीम ने अभियुक्तों को शुक्रवार 26 जुलाई को उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सिमनरदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी पुलभट्टा व आशुतोश भंड़ारी पुत्र भुपाल सिंह भंड़ारी निवासी लालपुर किच्छा शामिल है। एसएसपी श्री मीणा ने बताया कि दोनों युवक उधमसिंहनगर के हिस्ट्रीशीटर रह चुके है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video