Ad

हल्द्वानी बाजार में चला निगम का हथौड़ा,अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख़्त हुआ प्रशासन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज से नगर निगम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। बाजारों में सार्वजनिक स्थलों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। भारी फोर्स और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के साथ ही अपनी दुकानों को बाहर सड़क तक पहुंचाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की है।

ADVERTISEMENTSAd

एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि शहर में सरकारी भूमि हो या सड़क या फिर फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। बाजार में गैरकानूनी तरीके से लगे फड़ खोखों को हटाया गया और उनका सामान भी ज़ब्त किया गया इसके अलावा अवैध तरीके से बनाई गई एक दुकान को ध्वस्त भी कराया गया। इस दौरान अचानक हुई कार्रवाई को देखते हुए बाकी दुकानदारों ने सड़क पर सजाई दुकानों को तुरंत समेट लिया लेकिन प्रशासन की टीम एक छोर पर ही पहुंची थी कि आधे घंटे बाद ही कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के सामने से हटाईं गईं दुकानें दुबारा सजना शुरू हो गयीं।

बाजार में कई कारोबारियों ने इस कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण कारवाही भी बताया।वहीं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस टीम भी शामिल रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *