हल्द्वानी का नाम किया रोशन, पासिंग आउट परेड में अंकित बने भारतीय सेना में अफसर..


उत्तराखंड : हल्द्वानी की शान बने अंकित जोशी- देहरादून आईएमए की 150वीं पासिंग आउट परेड में हल्द्वानी निवासी अंकित जोशी को सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन मिला है। हल्द्वानी कठघरिया निवासी अंकित जोशी के पिता भुवन जोशी भी भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त हैं और माता वीणा जोशी गृहणी हैं। अंकित के बड़े भाई नीरज जोशी सिडकुल में अशोक लीलैंड में कार्यरत है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे अंकित जोशी ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा एबीएम स्कूल हल्द्वानी से उत्तीर्ण की और एमबीपीजी हल्द्वानी से बीएससी की डिग्री ली। वे मूल रूप से सुयालबाड़ी जिला नैनीताल के रहने वाले हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को