हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड..


हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) के रूप में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 2 जुलाई 2026 को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक द्वारा आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
मुद्रिका ने गुवाहाटी (असम) में आयोजित 8वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें विश्व रिकॉर्ड के लिए मान्यता प्रदान की गई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उन्होंने खिलाड़ी के साथ-साथ बॉक्सिंग के तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है।
मुद्रिका खुशी गुरुरानी पहले से ही पाँच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर हैं। इसके अतिरिक्त वे अंतरराष्ट्रीय तैराक (International Swimmer) के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेलों में उनकी लगातार उत्कृष्ट उपलब्धियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।
खेलों के साथ-साथ मुद्रिका वर्तमान में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (Master of Fine Arts) की पढ़ाई भी कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा और खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट संतुलन स्थापित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस उपलब्धि पर मुद्रिका ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी खेल और तकनीकी अधिकारियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
मुद्रिका खुशी गुरुरानी की यह उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है तथा यह युवा खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता