Haldwani_इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में इतिहास रचा_ वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड


हल्द्वानी। नैनीताल जिले की होनहार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड और पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। तुर्की के मर्सिन शहर में 14 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स 2026 में शिवांगी ने एसएल-4 वर्ग की महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का एक और शानदार परिचय दिया।
दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित मुकाबले में शिवांगी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पछाड़ा और तिरंगे का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
शिवांगी का यह सफर संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। इससे पहले भी वह युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में महिला एकल वर्ग में स्वर्ण तथा महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026, हैदराबाद में राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का गौरव भी उनके नाम है।
इसके अलावा शिवांगी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026, बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025, दुबई में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें देश की उभरती हुई पैरा बैडमिंटन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है।
खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी शिवांगी ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने हाल ही में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। खेल और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में उनकी सफलता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
शिवांगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, प्रबंधक दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन गीतिका बलूटिया सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में इतिहास रचा_ वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड
अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी गंदी हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा_कौन है ये…Video
नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा_आंदोलन तेज
Uttrakhand_ पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा, 14 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम
Uttrakhand_ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी और मासूम नाती की दर्दनाक मौत