हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video


हल्द्वानी के मंगल पड़ाव में प्राचीन शिव मंदिर के दानपात्र और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान और ₹2,808 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को शिव मंदिर, मंगल पड़ाव निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के दानपात्र एवं अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।
मामले में एफआईआर संख्या 303/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी तक पहुंची।
पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को डीके पार्क, हल्द्वानी के पास से 20 वर्षीय हनी सिंह, निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामान_तांबे के लोटे,,1 बड़ी घंटी,,12 छोटी घंटियां,,1 पीतल का भगोना,,1 पीतल का डोंगा,,₹2,808 नकद,,बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
इस कार्रवाई को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल सुन्दर कोहली, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा