Haldwani_क्रिकेट धोखाधड़ी के आरोपी विकास ढाका को जमानत मिली_गिरफ्तारी को अवैध बताया..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में क्रिकेट मैच की आड़ में धोखाधडी के आरोपी ई.वी.सी.एल.के विकास ढाका की अवैध गिरफ्तारी संबंधी याचिका में सुनवाई करते हुए
याचि से रिमांड शीट की प्रतिलिपि न्यायालय में दाखिल करने को कहा है। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने अगली सुनवाई 11 फरवरी के लिए तय की है।

 याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सौरभ पाण्डे ने याचिका में 7 वर्ष से कम की सजा वाली धारा में अवैध कस्टडी का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यायालय को अवगत कराया कि विकास को पुलिस ने सवेरे 11:30 बजे, पुलिस स्टेशन में बैठाए रखा, रात 9 बजे मामले में एफ.आई.आर.दर्ज की गई और रिमांड शीट में गिरफ्तारी अगले दिन 4 बजे दिखाई गई। ये भी कहा गया किसने पुलिस दबाव में कार्य कर रही है।

   हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग(EVCL)का मंगलवार से आयोजन किया जा रहा था। इसमें, पहला मैच ऊत्तराखण्ड सोल्जर्स और दिल्ली नाइट्स के बीच खेला जाना था। ओपनिंग सत्र में में लोक गायक राकेश खनवाल, कैलाश कुमार, रागनी ग्रुप, हर्षिता कोहली, अंकित कुमार की प्रस्तुति रखी गई थी। प्रतियोगिता में मसूरी किंग्स, यू.पी.वारियर्स, हल्द्वानी टाइगर्स, दिल्ली नाइट्स, ऊत्तराखण्ड सोल्जर्स और वाराणसी वाइपर्स के बीच भी मुकाबले होने थे। लेकिन, देर शाम तक मैच शुरू नहीं होने पर आयोजक विकास ढाका ने बताया कि दिल्ली निवासी उनके बड़े पार्टनर प्रमोद सिंह की दिल्ली से हल्द्वानी निकलते वक्त हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। इस कारण शोक के चलते मैच को स्थगित किया गया है। पुलिस ने बुधवार को शिकायत प्राप्त होने के बाद विकास ढाका को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर लिया था।

अपडेट – हल्द्वानी ए.सी. जे. एम. कोर्ट से जमानत..

विकास ढाका को हल्द्वानी ए.सी.जे.एम.कोर्ट से मिली जमानत। अधिवक्ता गौरव पाण्डे की जिरह पर गिरफ्तारी को नियमविरुद्ध मानते हुए न्यायालय ने जमानत को स्वीकार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *