Haldwani_ रॉन्ग साइड वाले सावधान हो जाएं..DMOnGround


हल्द्वानी, लगातार बढ़ते सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीनपानी बाईपास समेत जिले के सभी दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने तीनपानी बाईपास पर सेंसरयुक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कंट्रोल के लिए रंबल स्ट्रिप बढ़ाने और पीक आवर्स में पुलिस व परिवहन विभाग की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर चालान, लाइसेंस निलंबन, वाहन सीज और भारतीय न्याय संहिता की धारा-281 के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम ने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर, चेतावनी बोर्ड, पैराफिट और गति नियंत्रण के उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश भी दिए। वहीं, कोसी, अमृतपुर और गौला क्षेत्र में खनिज वाहनों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
बैठक में डीएम ने केंद्र सरकार की ‘पीएम-राहत’ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी स्वयं सड़क पर उतरे और बिना हेलमेट दोपहिया चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव