हल्द्वानी : मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेसी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष हेमंत साहू समेत आधा दर्जन यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क से ही उठा लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोक और धक्का मुक्की भी हुई।

नकल विरोधी कानून बनाने के लिए आभार रैली के लिए हल्द्वानी आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ज़बरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, हेमंत साहू, हल्द्वानी अध्यक्ष मोकिन सैफ़ी, नाजिम अंसारी, अरबाज खान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश महासचिव राधा आर्य, प्रदेश महा सचिव आसिफ अली, प्रदेश महासचिव रोहित प्रकाश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, प्रदीप नेगी, नाजिम अंसारी, अरबाज खान, सुहैल सीड, हाजी नाजिम वा अन्य साथी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *