हल्द्वानी:पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने युवा, सामने आया लाठीचार्ज से पहले का वीडियो..


उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे बेरोजगारों की आड़ में कुछ लोगों ने असंवैधानिक तरीके से अपना विरोध जताते हुए सड़कें जाम कर दी । जाम में एक एम्बुलेंस फंस गई, जिससे मरीज की जान खतरे में पड़ गई ।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की योजना का विरोध किया । विरोध लंबे समय तक शांतिपूर्वक चला, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही कुछ अवांछित लोग विरोध कर रहे दल का हिस्सा बन गए । उन्होंने अफरातफरी का माहौल बनाना शुरू कर दिया और पहले जाम लगा दिया और फिर गाड़ियों की छत पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया ।
इस बीच पुलिस माइक लेकर युवाओं को समझाती रही, लेकिन असामाजिक तत्वों के नियंत्रण में चल रही भीड़ ने पुलिस की एक न सुनी । वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह भटके हुए युवाओं ने अनिश्चितता का माहौल बना दिया है । भीड़ के बीच एक युवा राष्ट्र ध्वज लहराते हुए भागता नजर आ रहा है ।
पुलिस और प्रशासन ने युवाओं को बैठाकर उज्जवल भविष्य बनाने के तरीके बताए । उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने के लिए उचित प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से विरोध के बाद मुकदमा दर्ज होने पर नौकरी मिलना मुश्किल हो सकता है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा