Ad

हल्द्वानी : यहां बाघ के हमले में महिला की मौत, वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बाघ का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, पिछले दिनों बाघ के हमले में हुई मौतों के बाद आज फिर बाघ ने जंगल में घास लेने गई महिला के ऊपर अचानक हमला बोल दिया जिसमें महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार फतेहपुर रेंज में हुई जो लामाचौर चौकी से कुछ आगे धारचूला के विधायक हरीश धामी के आवास से आगे की कॉलोनी मैं यह घटना घटी जब महिला नंदी भट्ट घर जा रही थी तो बाघ में उस पर अटैक कर दिया,जिसमे उनकी मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम है जो की लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमें के अन्य अधिकारी घटना स्थल को पहुंचे रहे हैं जो की नाराज ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करेंगे आपको बता दें की फतेहपुर के पनियाली के पास जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया, क्योंकि ग्रामीण लगातार बाघ के आतंक से परेशान होकर वन विभाग से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *