हल्द्वानी : आखिर इस लड़के ने क्यों काटी अपने हाथों की नसें.. हुई दर्दनाक मौत

नैनीताल : शहर हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोर ने नशे की हालत में अपने दोनों हाथों की नसों को खुद ही काट दिया, जिसके बाद वह तड़पता रहा और अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। दरअसल किशोर द्वारा परिजनों की गैरमौजूदगी में यह कदम उठाया गया था।
जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर निवासी अमीर अहमद मजदूरी का काम करता है उसके 6 बच्चे हैं जिनमें दो बेटियों का निकाह हो चुका है और 4 लड़के थे। उनके अनुसार शनिवार की शाम को पड़ोस में किसी के इंतकाल हो जाने के चलते परिवार के लोग वहां गए थे। केवल 15 वर्षीय बेटा फैसल उनका घर में अकेला था।
जिसने परिवार वालों की गैर मौजूदगी के चलते अपने दोनों हाथों की नस ब्लेड से काट दी और नस काटने के बाद वह तड़पता रहा जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल फैसल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि फैजल नशे का आदी हो चुका था



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस