Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी..


नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसको देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केदो में 1सितंबर यानी सोमवार को अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रहित एवं बाल्यहित की दृष्टि से यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
साथ ही, सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..