

हल्द्वानी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा है जिसको देखते हुए प्रशासन ने चाक चौबंद तैयारियां कर रखी हैं।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू द्वारा सीएम के दौरे का विरोध को देखते हुए पुलिस ने हेमंत साहू को कार्यकर्ताओं समेत यूथ कांग्रेस के कार्यालय पर ही नजरबंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

इस दौरान प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने जमकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी की उन्होंने अतिक्रमण,बिजली और पानी जैसी बड़ी समस्याओं को लेकर सीएम के दौरे का विरोध किया। मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनके दौरों को हवा हवाई बताते हुए कहा आज जनता शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन सीएम कागजी घोषणाएं कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने सीएम पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपनों को बचाने का षड्यंत्र और बेरोजगारों के साथ छल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा पुलिस को आगे कर उनको हाउस अरेस्ट करना युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास है जिसका उन्होंने जबरदस्त तरीके से विरोध ज़ाहिर किया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..