

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव का एक लाइव वीडियो सामने आने के बाद उस समय के हालातों का साफ साफ चेहरा देखने को मिला है। आगजनी करते युवाओं का वीडियो आठ फरवरी की उस मनहूस रात का है जिसने देवभूमि पर एक बदनुमा दाग लगा दिया।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभुलपुरा में पिछली 8 फरवरी को मलिक के बगीचे नामक स्थान से अतिक्रमण हटाते समय बड़ा हंगामा हो गया। ये उपद्रवियों ने हिंसा का जो तांडव मचाया, ऐसा मंज़र कल्पना से परे था।उपद्रवियों ने अतिक्रमण हटाने आई नगर निगम की टीम, पुलिस वाले, जिला प्रशासन समेत कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी पत्थर, पेट्रोल बम और तमंचे से फायरिंग की थी। घटना के बाद ऊत्तराखण्ड समेत देशभर में इसकी भारी भर्त्सना हुई थी।
सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां 8 की रात से कर्फ्यू और शूट एट साइट के आदेश जारी किए थे। अब धीरे धीरे स्थितियां सामान्य होने के साथ ही प्रशासन हालातों पर काबू करने की कोशिश में लगा है। ऐसे में घटना की शाम का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ युवा गाड़ियों को गिरकर उसके तेल से आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वनभूलपुरा के अलावा सभी जगह कर्फ्यू हटाने, इंटरनेट बहाल जैसी सामान्य परिस्थितियां जारी कर दी हैं। ये वीडियो वनभूलपुरा थाने के आगे का बताया जा रहा है जिसमें वनभूलपुरा थाने और बाहर खड़े वाहनों को जलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal