हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने हर्ष उल्लास से मनाया होली मिलन समारोह

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा गुरूवार को नैनीताल रोड स्थित मधुबन बैकेट हाल मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में पहुंचे मेयर सहित कई अधिकारियो और पत्रकारो ने शिरकत की। इस दौरान लोक गायिका दीपा नगरकोटी और विजय मेहता ने होली के गीतो पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा नैनीताल रोड स्थित मधुबन बैकेट हाल मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर डाॅ. जोगेंद्र पाल सिंह रोतैला, आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू पार्षद मधुकर श्रोत्रित, मनोज जोशी आदि ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी भी समारोह मे पहुंचे और उन्होंने भी पत्रकारो और उपस्थित सभी लोगो को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाए दी। इस दौरान मेयर सहित तमाम लोगो ने होली के गीतो पर जमकर थिरके। वही एसपी सिटी डाॅ, जगदीश चंद्र, एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, तहसीलदार नितेश डांगर, पूर्ति निरिक्षक रवि सनवाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कंबोज ने भी होली मिलन समारोह मे पहुंच कर अबीर गुलाल लगा कर सभी को होली की शुभकामनाए दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी भी समारोह मे पहुंचे और उन्होंने भी पत्रकारो और उपस्थित सभी लोगो को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाए दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट, महामंत्री भूपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव अरविंद मलिक, ज़िला कोषाध्यक्ष ए.एन.तिवारी,ज़िला अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. शौएब खान,महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री पुष्कर अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, कमल जगाती,भूपेश कनौजिया, भावनाथ पंडित, संजय कनेरा, चंद्र प्रकाश, संजय कुमार, उवेश सिद्धिकी, दीप बिष्ट, दिनेश पांडे, नागेश दुबे, गुडडू रजवार, शेर अफगन, अजय कुमार, कमल राजपाल, नवनीत सिंह, लक्ष्मण मेहरा, दीपक भंडारी, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष राजीव चावला, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..