

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत एमबीपीजी कॉलेज के पीछे दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस देर रात कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के पास बाइक बुलट संख्या यूपी 24 एच 4312 व बाइक सपेलेंडर संख्या यूके 04 एएच 1148 में भिड़ंत हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान राजपुरा निवासी युवक विनीत आर्य की मौत हो गई है वही दूसरे घायल युवक सारस्वत ढकरियाल जो की पार्वती कॉलोनी का रहने वाला है उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…