

हल्द्वानी- काठगोदाम: 2 युवाओं के डूबने की दुखद खबर सामने आ रही है आपको बताते चलें पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर। रविवार को रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हुई है जबकि एक युवक अभी भी लापता है जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।
बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो युवक नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक युवक को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त