हल्द्वानी : तीसरी लहर से बचने के लिये भाजपा ने शुरू किया राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान..

कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिये भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की जा रही है। हल्द्वानी में आज भाजपा द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान किया गया, जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया की भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के नाते समाज के प्रति उसके दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया जा रहा है।
सुरेश भट्ट ने कहा कि कोविड की पहली और दूसरी लहर ने हम सभी को काफी कुछ सिखाया है, कि हमें किस तरह से कोविड की महामारी से बचना है, ऐसे में डॉक्टर और विशेषज्ञों की द्वारा दी जा रही तीसरी लहर को लेकर चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, इस तरह के कार्यक्रम रखे गए हैं। जिससे हर मंडल के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को तीसरी लहर के बारे में जानकारी मिल सके, ताकि वह अपने मंडलों में तीसरी लहर को बढ़ने से रोक सकें, इसके लिए कुशल डॉक्टरों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
बाइट- सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री, भाजपा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन
विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video