

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौलापार बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक घायल है। दुर्घटना की ‘सूचना’ मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज 4 सितंबर रविवार को रात के समय टीवीएस अपाची संख्या यूके 04 एच 7791 पर सवार तीन युवक तेज़ रफ़्तार में गोला पुल से इंदिरानगर गोला गेट की ओर जा रहे थे, तभी ट्रंचिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर गोला पुल की ओर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा हल्द्वानी के रहने वाले हैं। मृतक का नाम आसिफ अंसारी 25 पुत्र वकील अंसारी हैं, घायलों के नाम अहद (16) पुत्र मो0 अनवार व सोनू पुत्र नन्नू हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video