हल्द्वानी : दुःखद- डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पति ने उठाया आत्मघाती कदम..


हल्द्वानी में घरेलू कलह की वजह से मुखानी निवासी सिडकुल कर्मचारी संतोष ने अपने गले मे फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली, इससे बड़ा दुःखद पहलू ये है कि मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रगतिविहार, हिम्मतपुर तल्ला, मुखानी निवासी 29 वर्षीय संतोष सिंह बोरा सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। स्वजनों के अनुसार डेढ़ साल पहले संतोष की शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। बीते कुछ दिनों से संतोष परेशान चल रहा था।
तनाव के कारण वह दो दिन से कंपनी में काम पर नहीं गया। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह संतोष अपने कमरे में गया। काफी देर तक वापस नहीं आता तो स्वजन कमरे में गए। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था।
आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..