

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई।इस हादसे में एक युवक की आग में झुलसने की वजह से की दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया।
बीती देर रात हल्द्वानी शहर की एक दुकान में अचानक से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आने से जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को