हल्द्वानी : कल आगाज़ में शिरकत करेंगे CM धामी..


हल्द्वानी : CM पुष्कर सिह धामी कल गुरूवार को जिला भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी वीआईपी प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी गुरूवार को अपराह्न 3ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 4ः35 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड आगमन कर, कार द्वारा 4ः50 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। इसके बाद सायं 5 बजे से 6ः30 बजे मुख्यमंत्री मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन, कानून व्यवस्था, विकास कार्याे के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री धामी 7ः45 बजे सर्किट हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर 8 बजे से 8ः45 बजे के मध्य एमबीपीजी कालेज सभागार में दैनिक अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम आगाज़ में प्रतिभाग करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री धामी एमबीपीजी कालेज से कार द्वारा प्रस्थान कर सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, काठगोदाम में करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी 8 जुलाई शुक्रवार को 9ः15 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान गौलापार हैलीपैड पहुचकर 9ः30 बजे हैलीकाप्टर द्वारा बीईजी हैलीपैड रूड़की के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय सभी सूचनाओं सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, CM ने पूरे सिस्टम को 24×7 अलर्ट पर रखा
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला