हल्द्वानी : रुद्रपुर से एग्ज़ाम देने आए दो सगे भाइयों की लाश यहां इस हालत में मिली..


उत्तराखंड में नैनीताल के गेठिया में दो युवक़ों के शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्यवाही शुरू की ।

नैनीताल से लगभग 3 किलोमीटर दूर ज्यूलिकोट और भवाली के बीच पड़ने वाले गेठिया गांव में आज पुलिस ने कॉम्बिंग शुरू की । पुलिस को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प निवासी दो सगे भाई राज कुमार और रामलखन की 26 जुलाई से गुमशुदगी की शिकायत मिली थी ।

एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों भाई फार्मा का पेपर देने के लिए हल्द्वानी आए थे । दोनों भाई जब घर नहीं लौटे तो उनकी गुमशुदगी हल्द्वानी कोतवाली में लिखाई गई । तलाश करने पर उनकी लोकेशन पहले काठगोदाम और फिर ज्यूलिकोट चौकी क्रॉस करते हुए मिली । इसके बाद दोनों भाइयों की अंतिम लोकेशन पायलट बाबा के आश्रम से गुजरते हुए पाई गई । पुलिस ने इसके बाद इसके आगे पैदल तलाशी रैस्क्यू अभियान चलाया ।
आज सवेरे सड़क से लगे एक क्षेत्र मे दुर्गंध आने के बाद परिजनों ने जब खाई में देखा तो दोनों शव खाई में दिखे । सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीमों ने दोनों भाइयों के शवों को खाई से निकाला और पंचनामे के बाद पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भिजवाया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..