

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में बेलबाबा के पास जंगल में एक साधु(बाबा) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साधु ने पेड़ की टहनी पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की आंशका जताई जा रही है, साधु के पास से पुलिस को कुछ कागजात बरामद हुए है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेलाबाबा के पास जंगल मे शव मिला है। जिसको कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मामले की जाँच की जा रही हैं।
मंगलवार की सुबह सुबह एक साधु की लाश पेड़ पर लटकती होने की सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक बाबा पेड़ से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला है।
आधार कार्ड के अनुसार बाबा का नाम भानू गिरी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..