Ad

हल्द्वानी : रौतेला पर सुमित ने लगाए बड़े इल्ज़ाम.. देखिये क्या बोले CO सिटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश ने भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला पर बड़ा इल्जाम(आरोप) लगाया है सुमित ने भाजपा प्रत्याशी पर शराब, मांस, मुर्गा और रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में धरने में बैठे । उनके दर्जनों समर्थकों ने कोतवाली में जोरदार धरना प्रदर्शन किया । पुलिस ने कहा मामले की जांच की जाएगी ।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के दो प्रमुख प्रत्याशियों में से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश ने भाजपा के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह रौतेला पर मतदाताओं को खरीदने का आरोप लगाया । उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, मीट मुर्गा और रुपये बांटने का गंभीर आरोप लगाया । उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के बमौरी, राजपुरा, दमुवाडूंगा और गांधीनगर आदि क्षेत्रों में ये सब सामग्री बांटने का आरोप लगाया है । शिकायतकर्ताओं ने इन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस का पहरा बढ़ाने की मांग की है । हल्द्वानी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है और 13 फरवरी के बाद चुनाव प्रचार रोक दिया गया है ।

ADVERTISEMENTSAd


हल्द्वानी के सी.ओ.भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी । उन्होंने ये भी कहा कि शिकायतकर्ताओं की तरफ से अभी केवल शीकायतपत्र हासिल हुआ है और कोई भी साक्ष्य प्राप्त होने के बाद मामले की गहराई से तफ्तीश की जाएगी ।

बाईट 1 :- सुमित हृदेश, कांग्रेस प्रत्याशी ।
बाईट 2 :- भूपेंद्र सिंह धौनी, सी.ओ.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *