

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते वक्त गश खाकर अचानक गिर जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी सिंगल फॉर्म हल्दूचौड़ रोजाना की तरह भारतीय आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी में लगा हुआ था, जो कि रोज की भांति आज भी दौड़ने के लिए निकट ही स्थित मैदान में चला गया, जैसे ही वह तेज गति से दौड़ रहा था तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा, आसपास के साथी युवकों ने उसे तुरंत उठाकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
परिवार में मनोज का एक भाई और दो बहने हैं, उसके पिता बहादुर सिंह हरियाणा प्रदेश के हिसार शहर में निजी कंपनी में कार्य करते हैं, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दौड़ते समय गिरे उक्त युवक के नाक से अचानक खून बहने लगा, जिसे तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..