हल्द्वानी: जलमग्न हुई सड़कें, पोल खुली तो हरकत में आये अधिकारी


हल्द्वानी में मौसम के बदलते हुई कुछ मिनट की तेज बारिश में हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे स्थित बिजली घर में हुआ जल भराव । जिससे शहर में हो रहे चौतरफा विकास के बावजूद, जल निकासी पर सवाल खड़ा हो रहा है। साथ ही बिजली घर में पानी भरने से वहां फंसे लोगों को निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों पर भरा पानी
बीत रोज बुधवार को थोड़ी सी बारिश में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियों की सफाई न होने के कारण पानी तेजी से सड़कों पर भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
शिकायतें मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जलनिकासी की कोशिश शुरू की। स्थानीय लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि हर बार बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता। निगम अधिकारियों ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal