Ad

हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कॉलेज फ़ूटा कोरोना बम .. कॉलेज प्रशासन ने परीक्षाएं की रद्द..जानिए अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सात और छात्र-छात्राएं रविवार को पॉजिटिव आ गए, जबकि एक महिला अटेंडेंट भी कोविड पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम से लेकर पंचम वर्ष तक की सभी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्रों और अटेंडेंट की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।बता दें कि मंगलवार को एमबीबीएस की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं। बुधवार को फिर दो छात्राएं पॉजिटिव मिली थीं। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की अभी तक कुल 19 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार को 107 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि शनिवार को 96 के सैंपल जांच को भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एक सितंबर को एमबीबीएस तृतीय वर्ष की होने वाली आंतरिक परीक्षा भी रद्द कर दी है। डॉ. जोशी ने बताया कि दस कोविड पॉजिटिव छात्र-छात्राओं को सुशीला तिवारी अस्पताल के साइकेट्री विभाग में रखा गया है। सभी की हालत स्थिर है।


मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *