हल्द्वानी(दुःखद) : सड़क हादसे में युवा टेक्नीशियन की मौत..

हल्द्वानी : निजी अस्पताल में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत युवक मुखानी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मुखानी स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन टेक्नीशियन पद पर तैनात था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार सतीश कॉलोनी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी निवासी गुलशन गोस्वामी (30) पुत्र महेंद्र पाल गोस्वामी बीते गुरुवार रात अपने घर से बाइक पर सवार होकर अस्पताल जा रहा था।
फतेहपुर के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। हादसे की आवाज से आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने गुलशन को एसटीएच पहुंचाया। हादसे की सूचना पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची ऑटो चालक मौके से भाग चुका था।
सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने बताया पुलिस के पास अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..