
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी-काठगोदाम को जोडने वाली रेलवे लाईन नम्बर-3 का चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास गौला नदी के द्वारा भूकटाव का आयुक्त दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त को सीनियर कॉडिनेटर रेलवे अरूण कुमार ने बताया कि रेलवे लाईन नम्बर-3 का अस्थाई समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा भविष्य के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त बजट है प्रस्ताव बना दिये हैं शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल को निर्देश दिये कि गौला नदी के चौनलाइज़ का कार्य आवश्यकता अनुसार मैन्युअली व मशीनों को लगाकर लिया जाए जिससे गौला नदी के जलस्तर को बीच में करना होगा क्योंकि गौला नदी के दूसरी ओर अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम है उसको भी नुकसान ना हो।
उन्होंने कहा पुल के 500 मीटर उत्तरी छोर एवं 500 मीटर दक्षिणी छोर में खनन की अनुमति ना होने के कारण काफी मेटेरियल आ जाने से भूकटाव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने राजस्व, लोनिवि एवं रेलवे को चौनलाइज कार्य हेतु स्टीमेट बनाने के निर्देश मौके पर दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आरबी सिंह, अब्दुल मतीन सिद्विकी के साथ ही लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ